भारत को पाकिस्तान की चेतावनी, समझदारी से काम लो
https://parstoday.ir/hi/news/india-i87817-भारत_को_पाकिस्तान_की_चेतावनी_समझदारी_से_काम_लो
शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि अगर भारत की ओर से कोई ही मूर्खतापूर्ण कार्यवाही की गई तो उसका उत्तर दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० १२:४४ Asia/Kolkata
  • भारत को पाकिस्तान की चेतावनी, समझदारी से काम लो

शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि अगर भारत की ओर से कोई ही मूर्खतापूर्ण कार्यवाही की गई तो उसका उत्तर दिया जाएगा।

पाकिस्तान की एंटी एयरक्राफ्ट के माध्यम से भारत के एक ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली को सचेत करते हुए कहा है कि उसकी कोई भी कार्यवाही निरुत्तर नहीं रहेगी।   शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि भारत के जिस ड्रोन को पाकिस्तान की सेना ने मार गिराया वह हमारी सीमा में प्रविष्ठ हुआ था।  उन्होंने कहा कि यह काम पाकिस्तान की संप्रभुता के लिए धमकी है।  पाकिस्तान की सेना ने भारत के एक चालक रहित विमान को कश्मीर में नियंत्रण रेखा वाले क्षेत्र में मार गिराया था।

ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान दोनो ही एक-दूसरे पर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के हनन का आरोप लगाते रहे हैं।