अफ़ग़ानिस्तान के बारे में पाकिस्तान ने भारत पर लगाया गंभीर इल्ज़ाम
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने भारत पर अफ़ग़ानिस्तान में शांति के रास्ते में रुकावट डालने का इल्ज़ाम लगाया है।
तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक़, शाह महमूद क़ुरैशी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान में विध्वंसक रोल निभा रहा है।
उन्होंने इससे पहले भी दावा किया था कि भारत अफ़ग़ानिस्तान में शांति व स्थिरता नहीं चाहता, जबकि इस्लामाबाद काबुल-तालेबान के बीच बातचीत की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान के मुत्तहेदा क़ौमा मूवमंट के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अनवर ने भी सोमवार को कहा कि इस आंदोलन के सदस्य इस देश की भूमि पर हर तरह की कार्यवाही के लिए ब्रिटेन में भारतीय दूतावास के संपर्क में थे और इस पार्टी का ख़र्च नई दिल्ली उठाता था।
भारत और पाकिस्तान दो क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी के रूप में एक दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का इल्ज़ाम लगाते रहते हैं।(MAQ/N)