भारत भड़काऊ क़दम उठा रहा हैः चीन का आरोप
चीन ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने लद्दाख़ की सीमा पर एक भड़काऊ कार्यवाही के अंतर्गत चीन की सीमावर्ती चौकी पर फ़ायरिंग की है।
चीनी सेना की पश्चिमी कमान ने कहा है कि भारतीय सैनिकों ने गंभीर भड़काऊ कार्यवाही करते हुए और द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हुए विवादत सीमावर्ती क्षेत्र को पार किया और चीन की एक सैनिक चौकी पर फ़ायरिंग की। चीनी कमान का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने सोमवार को पेनगाॅंग की झील के दक्षिणी तट के क़रीब एक क्षेत्र पर यह हमला किया। चीन उक्त इलाक़े को शेनपाओशान कहता है। इस इलाक़े में अब तक दोनों देशों के सैन्य कमांडर तनाव कम करने के लिए कई बार वार्ता कर चुके हैं।
चीनी सेना की पश्चिमी कमान ने कहा है कि भारतीय सैनिकों की ओर से फ़ायरिंग के बाद चीनी सैनिकों ने स्थिरता बनाए रखने के लिए भारतीय सैनिकों से वापस अपने क्षेत्र में जाने की मांग की। इससे पहले भारतीय रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि सीमावर्ती क्षेत्र में तनाव कम करने को लेकर चीनी पक्ष से उसकी सहमति हो गई है। जारी साल के अप्रैल महीने से भारत और चीन के बीच लद्दाख़ की सीमा पर तनाव बढ़ गया है और 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच होने वाली झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए