भारत की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i90904-भारत_की_केंद्रीय_मंत्री_हरसिमरत_कौर_ने_दिया_इस्तीफा
हरसिमरत कौर ने कृषि विधेयक को लेकर अपना इस्तीफा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०२० १६:४७ Asia/Kolkata
  • भारत की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा

हरसिमरत कौर ने कृषि विधेयक को लेकर अपना इस्तीफा दिया है।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार पंजाब राज्य के अकाली दल से संबन्ध रखने वाली हरसिमरत कौर, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।  हरसिमरत कौर ने प्रधानमंत्री कार्यालय इस्तीफा भेजा है।  किसानों को लेकर लाए जा रहे बिल के विरोध में हरसिमरत कौर ने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल क छोड़ दिया है।

लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच अकाली दल ने भी बिल का विरोध करना शुरू कर दिया है।  इस विरोध के बाद हरसिमरत कौर को इस्तीफा देना पड़ा है।  माना यह जा रहा है कि पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों ने हरसिमरत कौर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया।  किसानों ने ऐलान किया था कि कोई भी केंद्रीय मंत्री और सांसद यदि क्षेत्र में आएगा तो उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा।