भारत और चीन के बीच नई वार्ता
भारत और चीन के बीच सीमावर्ती तनाव को लेकर बातचीत हुई है।
भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच वार्ता हुई है जिसका उद्देश्य लद्दाख़ में एक महीने से जारी तनाव को समाप्त करना है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार यह वार्ता भारत के क्षेत्र में हुई। हालांकि इस बारे में विस्तार से कोई सूचना नहीं है।
इससे पहले भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों और कूटनयिकों के बीच कई चरण की वार्ताएं हो चुकी हैं। इन वार्ताओं में दोनो देशों के विदेश मंत्रियों और रक्षामंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत भी शामिल है। दस सितंबर को चीन और भारत के विदेशमंत्रियों के बीच होने वाली बैठक के बाद यह तै पाया था कि तनाव को कम करने के लिए भरसक प्रयास किये जाएं। चीन और भारत के बीच नई वार्ता एसी स्थिति में आरंभ हुई है कि जब क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी आरंभ हो चुकी है। ज्ञात रहे कि सीमावर्ती तनाव के बारे में भारत और चीन में सरकारी स्तर पर बहुत कम जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं जबकि इन देशों के संचार माध्यम, बढ़ते हुए तनाव को कवरेज दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इससे पहले दोनो देशों के बीच