सोवियत संघ की तरह भारत के भी टुकड़े हो जाएंगेः शिवसेना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i93372-सोवियत_संघ_की_तरह_भारत_के_भी_टुकड़े_हो_जाएंगेः_शिवसेना
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि बहुत जल्द भारत के भी वैसे ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे जैसे सोवियत संघ के हुए थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०२० ०९:२३ Asia/Kolkata
  • सोवियत संघ की तरह भारत के भी टुकड़े हो जाएंगेः शिवसेना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि बहुत जल्द भारत के भी वैसे ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे जैसे सोवियत संघ के हुए थे।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंध ख़राब होते जा रहे हैं और बहुत जल्द हमारे देश के राज्य भी सोवियत संघ की तरह टूट जाएंगे।

रविवार को छपे इस संपादकीय में संजय राउत ने लिखा कि अगर केंद्र सरकार को यह एहसास नहीं होता है कि वह राजनीतिक फ़ायदे के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा रही है, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे देश के राज्य भी वैसे ही टूट कर बिखर जाएंगे जैसे सोवियत संघ के हुए थे।

शिवसेना के मुखपत्र में आया है कि साल 2020 को केंद्र सरकार की क्षमता और विश्वसनीयता पर सवालिया निशान के तौर पर देखना चाहिए।

राउत ने सुप्रीम कोर्ट को भी आड़े हाथों लिया है और लिखा है कि कई मामलों में सर्वोच्च न्यायालय अपना कर्तव्य भूल गया। राउत ने लिखा कि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सनसनीखेज़ बात कही थी कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष मेहनत की थी।

संजय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री किसी राज्य की सरकार को गिराने में रुचि ले रहे हैं। प्रधानमंत्री देश का होता है। देश एक संघ के रूप में खड़ा है, जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वे भी राष्ट्रहित की बात करते हैं। इस भावना की हत्या की जा रही है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए