भारत और चीन के बीच परियोजनाओं की जंग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i94820-भारत_और_चीन_के_बीच_परियोजनाओं_की_जंग
चीन ने हिमालय के आंचल में भारतीय सरहद के पास दुनिया का सबसे बड़ा डैम बनाने की योजना बनायी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०८, २०२१ १९:५१ Asia/Kolkata
  • भारत और चीन के बीच परियोजनाओं की जंग

चीन ने हिमालय के आंचल में भारतीय सरहद के पास दुनिया का सबसे बड़ा डैम बनाने की योजना बनायी है।

चीन भारतीय सीमा से सिर्फ़ 30 किलोमीटर दूर दुनिया का सबसे बड़ा बिजली का डैम बनाने की योजना रखता है।

एएफ़पी के मुताबिक़, पिछले साल नवंबर में चीन के सरकारी मीडिया ने तिब्बत के स्वाधीन इलाक़े टीएआर में यारलंग सांगपो नदी पर 60 गीगावाट की क्षमता वाला डैम बनाने की योजना साझा की थी। 2060 तक कार्बन फ़्री होने का लक्ष्य हासिल करने के लिए बीजिंग ने तिब्बत में पन बिजली परियोजनाओं पर अपनी कोशिश दुगुनी कर दी है।

दूसरी ओर पर्यावरण विदों और मानवाधिकार गुटों ने पन बिजली परियोजनाओं की आलोचना की है।

तिब्बत के पर्यावरण इंस्टीट्यूट के प्रमुख टेम्पा गेल्ट्सन ज़मला का कहना है कि तिब्बती जनता ने अपनी भूमि पर प्रकृति के जिस रूप को देखा था और जो कुछ अपनी भूमि की प्रकृति के बारे में सुना था, अब वह रूप नहीं रहा।

दूसरी ओर भारत के जल संसाधन के मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ब्रह्मपुत्र नदी पर 10 गीगावाट बिजली की परियोजना के ज़रिए जवाब देगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए