पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल
भारत के पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्ह, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
सिन्हा ने शनिवार को कोकालाता में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी से अलग हो गए थे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने का फ़ैसला किया। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश आज अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती लोकतंत्र के संस्थानों में होती है लेकिन न्यायपालिका समेत ये सभी संस्थान अब कमज़ोर हो गए हैं और सभी संस्थाओं को व्यवस्थागत तरीक़े से कमजोर किया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि हम अपनी पार्टी में यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हैं और उनकी हिस्सेदारी से चुनाव में भाजपा के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई और मज़बूत होगी। याद रहे कि यशवंत सिन्हा वर्ष 1990 में चंद्रशेखर सरकार में वित्तमंत्री रहे थे और उसके बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल भी उन्हें इसी मंत्रालय का कार्यभार मिला था। उन्होंने वाजपेयी सरकार में विदेशमंत्री की भी ज़िम्मेदारी निभाई थी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से मतभेदों के चलते वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। (HN)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए