अमरीका से भारत पर प्रतिबंध लगाने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i96426-अमरीका_से_भारत_पर_प्रतिबंध_लगाने_की_मांग
अमरीकी सिनेटर ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०२१ ०७:१० Asia/Kolkata
  • अमरीका से भारत पर प्रतिबंध लगाने की मांग

अमरीकी सिनेटर ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी है।

सिनेट की विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन रॉबर्ट मैनेड्ज़ ने अमरीकी रक्षा मंत्री को एक पत्र लिखकर यह मांग रख है।

उन्होंने अपने पत्र में भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने, कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने और राजनीतिक विरोधियों को जेलों में बंद किए जाने जैसे मुद्दे उठाए हैं।

अमरीकी सिनेटर का कहना है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमज़ोर कर रही है, जिससे दुनिया की एक बड़ी आबादी के बुनियादी अधिकारों को गंभीर ख़तरा है।

इस पत्र में अमरीकी रक्षा मंत्री से अनुरोध किया गया है कि वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ मुलाक़ात में भारत में मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा उठाएं और नई दिल्ली पर ज़रूरी दबाव बनाएं।

स्वीडन के वी-डेम इंस्टीट्यूट की ताज़ा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि भारत एक चुनावी लोकतंत्र से अब एक चुनावी तानाशाही देश में बदल चुका है।

हाल ही में अमरीकी संस्था फ्रीडम हाउस ने भी अपनी रिपोर्ट में भारत को 'स्वतंत्र लोकतंत्र' की श्रेणी से हटाकर 'आंशिक तौर पर स्वतंत्र लोकतंत्र' की श्रेणी में डाल दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसरशिप के मामले में भारत अब पाकिस्तान के समान है, जबकि भारत की स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से बदतर है। msm