भारत में कोरोना की नई लहर ने भयावह रूप धारण कर लिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i96868-भारत_में_कोरोना_की_नई_लहर_ने_भयावह_रूप_धारण_कर_लिया
भारत में कोरोना की नई लहर भयानक रूप धारण करती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०२१ १४:४५ Asia/Kolkata
  • भारत में कोरोना की नई लहर ने भयावह रूप धारण कर लिया

भारत में कोरोना की नई लहर भयानक रूप धारण करती जा रही है।

नई दिल्ली से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत के लगभग सभी राज्य और केंद्र शासत क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर में नई केसों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार की सुबह को बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 68 हज़ार से अधिक नए मरीज़ सामने आए हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि जब रविवार को भारत में 62 हज़ार 714 जबकि और उससे दो दिन पहले 58 हज़ार 886 नए मामले सामने आए थे।

 

भारत में कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या बढ़ कर 5 लाख 21 हज़ार 808 हो गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के कारण 291 लोगोंकी जान चली गई जिसके बाद इस देश में कोविड-19 की महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 61 हज़ार 843 हो गई है। भारत में इस समय महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। (HN)

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए