-
वीडियो रिपोर्टः रमज़ान में क़ुरआन की होने वाली तेलावत ने एक यूक्रेनी छात्रा के दिल को ऐसा छुआ कि वह हमेशा के लिए क़ुरआन की हो गई!
May ०३, २०२१ १५:३३वीरा कहती हैं कि, इस्लाम एक स्पष्ट धर्म है, इस तरह के जितना इसके बारे में हम पढ़ते हैं उतना ज़्यादा मेरा विश्वास बढ़ता है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि ईश्वर द्वारा भेजा गया अंतिम और सबसे संपूर्ण धर्म है ... कोरोना वायरस के फैलने की विशेष परिस्थितियों ने मस्जिद की गतिविधियों को प्रभावित किया, लेकिन रमज़ान ने उन्हें पुनर्जीवित किया और उनके लिए अच्छे कर्म करना संभव बना दिया, पहले मस्जिद में पैसे वाले और ग़रीब एक साथ एक दस्तरख़ान पर इफ़्तार करते थे, लेकिन इस वर्ष ...
-
वीडियो रिपोर्टः आतंकी इस्राईली सैनिकों ने 60 वर्षीय फ़िलिस्तीनी महिला को गोलियों से भूना, तो फ़िलिस्तीनी जियाले ने ऐसा लिया बदला कि हिल गया तेलअवीव
May ०३, २०२१ १५:३०अवैध कॉलोनियों के निवासियों द्वारा किए जाने वाले हमलों का जवाब ज़रूर दिया जाएगा, हम जैसे को तैसा उत्तर देंगे, हमारी सड़कें और गलियां अवैध कॉलोनियों के निवासियों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगी ... पवित्र रमज़ान महीने के आरंभ से अबतक अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में कई घटनाएं हुईं हैं, सबसे बड़ी घटना डिमोना परमाणु रिएक्टर के पास होने वाला मिसाइल हमला है ...
-
वीडियो रिपोर्टः कोरोना माहामारी से बेहाल भारत, जलती चिताएं बिलकते परिवार, चिंताओं से दूर केंद्र सरकार!
May ०३, २०२१ १५:०५भारत में कोरोना के बढ़ते क़हर को देखते हुए अब कई राज्यों में लॉकडाउन लगना शुरु हो गया है, वहीं कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 मरीज़ों की मौत हो गई है। दिल्ली से हमारे संवाददाता शमशाद काज़मी की रिपोर्ट।
-
वीडियो रिपोर्टः यमन युद्ध का एक ऐसा जाएज़ा जो अभी तक न आपने सुना होगा और न ही देखा होगा, यमनी जियालों ने किस तरह किया शक्ति के संतुलन में बदलाव और कैसे सऊदी अरब और उसके समर्थक देखते रह गए मुंह?
May ०१, २०२१ १५:२०हम दुश्मन के बीच अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो गए, हमारी क्षमता इस सीमा तक पहुंच गई है कि हम आसमान से भी दुश्मन के गढ़ तक पहुंच बना पा रहे हैं, उसके सभी सैन्य उपकरणों और एयर डिफेंस सिस्टम को भी आसानी से पार कर ले रहे हैं, अब दुश्मन की जानकारी प्राप्त करना हमारे लिए कोई मुश्किल काम नहीं है, इस काम में सऊदी नागरिकों की भी भूमिका है, हमे सऊदी अरब से जो भी जानकारी मिलती है उसे हम हमले के लिए इस्तेमाल करते हैं ... बड़ी संख्या में सऊदी नागरिक इस देश के महत्वपूर्ण और संवेदनशील ...
-
वीडियो रिपोर्टः फ़िलिस्तीनियों के हौसलों को देखकर आप भी करेंगे सलाम, जब इरादे हों मज़बूत तो बढ़ते क़दमों को रोकना आसान नहीं होता....
May ०१, २०२१ १५:१६अत्याचारी ज़ायोनी शासन ने पवित्र रमज़ान महीने के तीसरे जुमे को भी बहुत से फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को मस्जिदुल अक़्सा में प्रवेश नहीं करने दिया साथ ही मस्जिद में प्रेवश के लिए प्रमाणपत्र की शर्त लगा दी है, जबकि ज़ायोनी शासन विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को प्रमाणपत्र भी जारी नहीं कर रहा है ... मस्जिदुल अक़्सा में नममाज़ पढ़ना ईश्वर के नज़दीक बहुत ही मूल्यवान है और उसका पुण्य भी बहुत ज़्यादा है, मस्जिदुल अक़्सा पैग़म्बरे इस्लाम (स) की मेराज का स्थान है, हम चाहते हैं कि इस स्थान पर ...
-
वीडियो रिपोर्टः कश्मीर में कोरोना से बेक़ाबू होते हालात, आम लोगों में डर का माहौल, प्रशासन की कार्य प्रणाली पर विपक्ष का हमला
May ०१, २०२१ १४:५४कश्मीर में कोरोना महामारी की वजह से आम लोगों के बीच बढ़ता डर और ख़ौफ़ का माहौल, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं श्रीनगर से हमारे संवादादाता सिब्ते मोहम्मद हसन
-
वीडियो रिपोर्टः इराक़ का एक ऐसा शहर जहां हैं 912 मस्जिद, कुछ मस्जिदें ऐसी जो शिया-सुन्नी मुसलमानों की एकता की है पहचान
Apr ३०, २०२१ १५:००बग़दाद में 912 से भी ज़्यादा मस्जिदें मौजूद हैं, जिनमें से 69 मस्जिदें ऐतिहासिक और बहुत पुरानी हैं ... बग़दाद की ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक मस्जिदे बुरासा है जो काज़मैन रौज़े से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर है, यह मस्जिद वास्तव में इसाई धर्म का उपासना स्थल था, लेकिन नहरवान नामक युद्ध में जब हज़रत अली (अ) चरमपंथियों को पराजित किया था तब उन्होंने हज़ारों अपने चाहने वालों के साथ यहां नमाज़ पढ़ी थी ... इस जगह का संचालन एक ईसाई भिक्षु करता था, जिसका नाम बुरासा था, लेकिन जब उसे ...
-
वीडियो रिपोर्टः मस्जिदुल अक़्सा की वह सच्चाई जिसे पूरी दुनिया के लिए जानना ज़रूरी है, इस्राईल की मुसलमानों के पहले को लेकर बनाई गए ख़तरनाक योजना से उठा पर्दा!
Apr ३०, २०२१ १४:५७यह मस्जिदुल अक़्सा है, इस मस्जिद को ज़्यादातर लोग मस्जिदे निसा या गोल्डन गुंबद जिसे क़ुब्बतुस्सख़रा कहा जता है उसे समझते हैं जो ग़लत है। मस्जिदुल अक़्सा कि जिसका नाम स्वयं पवित्र क़ुरआन में भी आया है, मुसलमानों का पहला क़िबला था, पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने शबे मेराज इस मस्जिद में नमाज़ अदा की थी ... इस मस्जिद की आंगन के नीचे तीन और मस्जिदें हैं, जिनका नाम अलबुराक़, अक़्सा अलक़दीम और अलमरवानी है। इस मस्जिद को क़ुब्बतुस्सख़रा इसलिए कहा जाता है क्योंकि गोल्डन गुंबद के नीचे ...
-
वीडियो रिपोर्टः कोरोना से बेहाल होती जन्नत के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की बेहतरीन शुरुआत, श्रीनगर से हमारे संवाददाता सिब्ते मोहम्मद हसन की रिपोर्ट
Apr ३०, २०२१ १४:४३धरती की जन्नत कश्मीर में भी कोरोना अपना क़हर बरसा रहा है। इस बीच प्रशासन ने फ़ील्ड अस्पतालों के लिए कमर कस ली है, वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी कोरोना से मुक़ाबले के लिए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं।
-
वीडियो रिपोर्टः हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद नसरुल्लाह के भाषण के बाद प्रतिरोध आंदोलन शहीद क़ासिम सुलेमानी की क्यों खा रहे क़समें
Apr २९, २०२१ १५:१४बैतुल मुक़द्दस के निवासियों का साहस और विशेषकर अत्याचारी ज़ायोनी सैनिकों के मुकाबले में युवाओं की हिम्मत प्रशंसनीय है ... हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने पिछली रात पवित्र रमज़ान महीने में दिए जाने वाले भाषण में बैतुल मुक़द्दस के बहादुर युवाओं की तारीफ़ करते हुए कहा ... साहस, विश्वास और हिम्मतवाले बैतुल मुक़द्दस के निवासी, विशेषकर युवा जो सशस्त्र ज़ायोनी दुश्मन के सामने बहादुरी से खड़े हैं, उन्हें सलाम करता हूं। बैतुल मुक़द्दस के साथ एकजुटता दिखाते हुए ...