-
वीडियो रिपोर्टः ईरान के संसद सभापति का लेबनान दौरा, दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
Feb १७, २०२० १३:०३लारीजानी ने अपनी इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में कहा कि लेबनान एक आज़ाद देश है, ईरानी राष्ट्र लेबनान को बहुत महत्व देता है, मैं इस देश की जनता को मुबारकबाद देना चाहता हूं कि उन्होंने दुश्मनों की साज़िशों को नाकारते हुए एक नई सरकार को चुना है और हम भी यह प्रयास करेंगे कि हमारे आपसी संबंध उच्च स्तर के रहें। ईरानी संसद सभापति ने अपनी इस यात्रा में लेबनानी राष्ट्रपति मीशल औन, संसद सभापति नबीह बिर्री और प्रधानमंत्री हस्सान दियाब से दिपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है।
-
वीडियो रिपोर्टः शाहीन बाग़ की औरतों का गृह मंत्री के आवास की ओर मार्च की कोशिश, पुलिस ने रोका, प्रधान मंत्री का सीएए के बारे में बयान
Feb १६, २०२० १६:२८दिल्ली के शाहीन बाग़ में पिछले दो महीने से सीएए और एनआरसी के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी औरतों ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से बात करने के लिए उनके आवास की ओर मार्च शुरु ही किया था कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
-
वीडियो रिपोर्टः इस्राईली सैनिकों द्वारा खड़ी की गयी कंक्रीट की रुकावट फ़िलिस्तीनियों के साहस के सामने बौना साबित हुयी, क्या अब कंक्रीट की दीवार की बारी है?
Feb १६, २०२० १३:४०जिस तरह फ़िलिस्तीनियों के साहस के सामने इस्राईली सैनिकों द्वारा खड़ी की गयी कंक्रीट की रुकावट बौना साबित हुयी, लगता है अब कंक्रीट की दीवार भी बौना साबित होगी।
-
वीडियो रिपोर्टःयमनी फ़ोर्सेज़ की एक के बाद एक कामयाबी, दुश्मन के ख़िलाफ़ सफल सैन्य कार्यवाही में बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण हाथ लगे, महीनों काम आएंगे
Feb १६, २०२० १३:१३सऊदी गठबंधन ने 17 से ज़्यादा ब्रिगेड और 20 बटालियन तथा बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरणों के साथ सनआ में दाख़िल होने की योजना बनायी थी, लेकिन उसके सभी सैन्य उपकरण जंगी ग़नीमत के रूप में यमनी फ़ोर्सेज़ के हाथ लगे।
-
वीडियो रिपोर्टः आख़िर ट्रम्प और किम जोंग उन के बीच ऐसा क्या हुआ कि कोई एक दूसरे को कुछ नहीं कह रहा है?
Feb १५, २०२० १६:३३हनिमून को समाप्त हुए काफ़ी समय गुज़र चुका है, अब ट्रम्प और किम जोंग उन एक दूसरे को बुरा-भला नहीं कह रहे हैं, बल्कि दोनों ने ख़ामोशी की चादर ओढ़ ली है। यहां तक की कांग्रेस में अपने वार्षिक भाषण के दौरान ट्रम्प ने पहली बार उत्तर कोरिया के बारे में कुछ नहीं कहा। जबकि उन्हें पता है कि उत्तर कोरिया की राडार में न आने वाली परमाणु पनडुब्बी का बहुत जल्द अनावरण होने वाला। ट्रम्प को यह भी पता है कि इसके अनावरण से किम जोंग उन से सौदेबाज़ी और मंहगी पड़ेगी।
-
वीडियो रिपोर्टः इस्राईल ने सीरिया में आतंकियों का बचाने के लिए रची साज़िश
Feb १५, २०२० १६:३१ज़ायोनी शासन ने फिर सीरिया की संप्रभूता का उल्लंघन किया, दो सप्ताह पहले की तरह जब रात में इस्राईल से दमिश्क़ पर हमला किया था। इस्राईल और आतंकवादी गुट एक सिक्के के दो रुख़ की तरह हैं, दोनों ही आक्रमणकारी हैं, यह हमले आतंकियों को बचाने के लिए किए जा रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि अब तक उनके हाथ क्या लगा है? … यह ऐसी स्थिति में है कि, प्रतिरोध के जियालों ने हलब और इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों में एक महीने के भीतर लगभग 1 हज़ार 700 वर्ग किलोमीटर को आतंकियों के नियंत्रण से आज़ाद करा लिया है।
-
वीडियो रिपोर्टः इस्लामाबाद में इस्लामी शहीदों की याद में कान्फ़्रेंस, शहीद क़ासिम सुलैमानी के रास्ते पर चलने पर ताक़ीद
Feb १४, २०२० १३:४८इस्लामाबाद में इस्लाम के शहीदों की कान्फ़्रेंस का आयोजन हुआ। इस्लामाबाद में इस कान्फ़्रेंस में, जिसमें पाकिस्तान की धार्मिक व राजनैतिक हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, मुसलमानों के बीच शहादत की संस्कृति को फैलाने पर बल दिया गया।
-
वीडियो रिपोर्टः भारत में नागरिकता संशोधन क़ानून सीएए और एनआरसी पर विवाद जारी है, देश में जगह जगह प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं, सरकार को प्रदर्शनकारियों की आशंकाएं दूर करने में दिलचस्पी नहीं
Feb १३, २०२० १७:१०दिल्ली के शाहीन बाग़ सहित विश्व के अनेक शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। व्यापक स्तर पर लोगों में चिंता और आशंका है लेकिन सरकार जिस तरह के बयान दे रही है उससे संशय दूर नहीं हो रहा है।
-
वीडियो रिपोर्टः सीरियाई सेना की प्रगति के सामने बिखरते जा रहे हैं आतंकी संगठन, लगातार आज़ाद हो रहे हैं इलाक़े
Feb १२, २०२० १४:२७सीरिया में आतंकियों के क़ब्ज़े में 7 साल रहने के बाद, ख़ानुल असल और राशेदीन-4 इलाक़े आज़ाद हुए।
-
वीडियो रिपोर्टः साफ़ सुनाई दे रही है इन्तेफ़ाज़ा की आहट, अतीत को याद करके कांपने लगे हैं इस्राईली
Feb १२, २०२० १२:५४सेन्चुरी डील के ख़िलाफ़ भड़का फ़िलिस्तीनियों का जनाक्रोश। सभी फ़िलिस्तीनी इस डील के खि़लाफ़ एजकुट नज़र आ रहे हैं।