-
वीडियो रिपोर्टः क्या कोई जानता है कि ट्रम्प आजकल कहां हैं? ट्रम्प की कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसने सबको चौंका दिया है!
Jun ०३, २०२१ १५:२४ऐसी स्थिति में कि जब कांग्रेस की घटना के बाद से उनका सोशल एकाउंट सीमित या बंद कर दिया गया है वह सोशल मीडिया पर वापसी के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं, कई और भी समस्याएं हैं, कई चीनी-अमेरिकी क़ानून के विशेषज्ञों ने अमेरिका में शिकायत की है क्यों उन्होंने कोरोना वायरस के नाम को चीनी वायरस का नाम दिया ... 2 करोड़ 20 लाख डॉलर मुआवज़े की मांग की है, क्योंकि उनके चीनी-चीनी कहने से अमेरिका में एशियाई मूल के नागरिकों के ख़िलाफ़ नफ़रत और हिंसा की घटनाएं बढ़ीं हैं। मारालॉगो में गोल्फ़ खेलने वाले ...
-
वीडियो रिपोर्टः कश्मीर में इमाम ख़ुमैनी (र.ह) की बरसी के मौक़े पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां ज़ोरों पर
Jun ०३, २०२१ १४:५२ईरान की इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी (र.ह) की 32वीं बरसी के मौक़े पर कश्मीर में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां ज़ोरों पर हैं, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं श्रीनगर से हमारे संवादादाता सिब्ते मोहम्मद हसन।
-
वीडियो रिपोर्टः ईरानी इंजीनियरों ने फिर मनवाया अपना लोहा, पवित्र नगर मशहद की सड़कों पर पहली बार दौड़ी स्वदेशी इलेक्ट्रिक बस
Jun ०२, २०२१ १५:५२पवित्र नगर मशहद में स्वदेशी इंजीनियरों द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बस का अनावरण हुआ ... छत के पेंटोग्राफ तकनीक से चॉर्ज होना, ब्रेक ऊर्जा को रीसायकल करने की क्षमता और साथ ही एक बार चॉर्ज से 250 किलोमीटर तक चलना, इस इलेक्ट्रिक बस की विशेषताओं में से कुछ विशेषताएं हैं ... एक अधिकारी का कहना है कि, जहां यह इलेक्ट्रिक बस पूरी तरह स्टैंडर्ड है वहीं इको फ्रेंडली भी है, इससे पर्यावरण को नुक़सान नहीं पहुंचेगा और साथ ही डिज़ल बसों के मुक़ाबले में इसका इस्तेमाल करना और इसकी रिपेरिंग भी बहुत ही आसान है।
-
वीडियो रिपोर्टः अमेरिका में 18 घंटों में 300 अश्वेतों की हत्या, 107 वर्षीय महिला को अभी भी इंसाफ़ का है इंतेज़ार
Jun ०२, २०२१ १५:४७जो बाइडन टल्सा शहर के म्यूज़ियम पहुंचे, जहां 100 वर्ष पहले श्वेतों के एक गुट ने 18 घंटों तक खून की होली खेली, दस हज़ार अश्वतों को बेघर कर दिया और 300 लोगों की हत्या कर दी, अभी भी मुंसिपल कॉरपोरेशन सामूहिक क़ब्रों को ढूंढ रहा है, अभी तक किसी को सज़ा नहीं मिली है ... पीड़ित परिवार वाले इस 107 वर्ष की महिला की तरह अभी भी इंसाफ़ की उम्मीद में हैं, इसी तरह कुछ और बचे हुए लोग जो अब बूढ़े हो चुके हैं उस दिन की भयावह घटना को याद करते हुए बच्चों को बताते हैं कि उनपर क्या गुज़री थी कैसे शहर जल रहा था ...
-
वीडियो रिपोर्टः यमन से आती तस्वीरों ने आले सऊद के उड़ाए होश! यमनी जियालों की कार्यवाही से तेल अवीव और वॉशिंग्टन में भी छाया मातम
Jun ०२, २०२१ १५:००सऊदी अरब के जीज़ान इलाक़े में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा की जारी रही जवाबी कार्यवाही की हर दिन एक नई तस्वीर सामने आ रही है, सामने आने वाले नए फोटेज में जबलुल दूद, अलरूमिये और जहफ़ान इलाक़े में सऊदी एजेंटों के ठिकानों पर हुए हमले को देखा जा सकता है, इस ऑपरेशन में सूडानी भाड़े के सैनिकों के 30 सैन्य ठिकानों को यमनियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया ... यमनी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर का कहना है कि ...
-
ग़ज़्ज़ा युद्ध के बारे में लेबनानी पत्रकार ने खोले कई अहम राज़, ईरान का लिंक और जनरल क़ाआनी की मौजूदगी थी टर्निंग प्वाइंट...वीडियो
Jun ०२, २०२१ १४:४३लेबनान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने अलमनार टीवी चैनल से बात करते हुए हालिया ग़ज़्ज़ा युद्ध के कई पहलुओं से पर्दा उठाया है।
-
वीडियो रिपोर्टः भारत में कोरोना की दूसरी लहर में डॉक्टरों की मौत के आंकड़े चौंकाने वाले!
Jun ०२, २०२१ १४:२२भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पूरे भारत में 594 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है, इसमें सबसे ज़्यादा दिल्ली में डॉक्टरों की मौत हुई है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं दिल्ली से हमारे संवादादाता शमशाद काज़मी।
-
वीडियो रिपोर्टः चुनावी रंग में रंगता ईरान, कोरोना के बीच राष्ट्रीय चैनल, रेडियो और सोशल मीडिया बना उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार का मंच, चुनावी वादे उम्मीवारों की ज़बानी
Jun ०१, २०२१ १५:५८इस्लामी गणतंत्र ईरान में राष्ट्रपति पद का चुनाव बिल्कुल नज़दीक है, 18 जून को मतदान होना है, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, ईरान के राष्ट्रीय चैनलों पर हर दिन कोई न कोई उम्मीदवार अपने-अपने चुनावी वादों और चुनाव जीतने के बाद की योजनाओं के बारे में देश की जनता को बता रहा है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के सदस्य और उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि सईद जलीली ने ...
-
वीडियो रिपोर्टः युद्ध के बाद फ़िलिस्तीनी युवाओं का शानदार कारनामा, छोटे-छोटे बच्चों ने भी दुनिया को दिया ख़ास संदेश
Jun ०१, २०२१ १५:५२गज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी युवाओं ने युद्ध की वजह से इकट्ठा हुए मलबे को साफ़ करने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं किया, इससे पहले की युद्ध में तबाह होने वाली इमारतों के मलबे को भारी वाहनों के ज़रिए साफ़ किया जाए, युवाओं ने उन्होंने स्वयंसेवी तौर पपर गज़्ज़ा की सड़कों और राजमार्गों को साफ़ करना शुरू कर दिया ... हम दुनिया को बता देना चाहते हैं कि हमलावर चाहे जितनी हमारी इमारतों को तबाह करे हम अपनी मातृभूमि को बचाने और बनाने के लिए तैयार हैं, हम धीरे-धीरे पहले से बेहतर स्थिति बना देंगे ...
-
वीडियो रिपोर्टः भारत में कोरोना के नए मामलों में आती कमी, वह क्या कारण है जिसने लोगों की कम होती सांसों को दी ऑक्सिजन?
Jun ०१, २०२१ १५:०५भारतीय लोग अब थोड़ा सुकून की सांस ले पा रहे हैं क्योंकि इस देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं दिल्ली से हमारे संवादादाता शमशाद काज़मी।