दाइश ने सीरिया में एक ईरानी वीर को शहीद कर दिया।
Aug १२, २०१७ ०८:५५ Asia/Kolkata
सीरिया में हज़रत ज़ैनब के रौज़े की रक्षा करने वाले ईरानी वीर मोहसिन हुजजी को दाइश ने शहीद कर दिया है। दाइश ने मंगलवार को एक चित्र के ज़रिए दावा किया था कि उसने एक ईरानी को पकड़ लिया है। मोहसिन हुजजी की शहादत की पुष्टि हो गयी है।
शहीद हुजजी की बीवी ने कहा: मेरे पति यह बताने गए कि इमाम ख़ामेनई अकेले नहीं हैं। वह यह बताने गए कि अभी भी ईश्वर के मार्ग में जान देने वाले मौजूद हैं। अगर कोई मेरे शौहर की शहादत पर रोना चाहता है तो उसे चाहिए कि हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा और हज़रत इमाम हुसैन की मज़लूमियत पर रोए।
सब लोग सिर्फ़ यह कहें कि हज़रत ज़ैनब के दिल पर गुज़र रही होगी। उन के मार्ग पर आगे बढ़िए और ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि मुझे सब्र दे।
टैग्स