क़लए रूदख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/uncategorised-i51827-क़लए_रूदख़ान
रूदख़ान नाम का दुर्ग सलजूक़ी शासनकाल का है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०१७ ११:५८ Asia/Kolkata

रूदख़ान नाम का दुर्ग सलजूक़ी शासनकाल का है।

इसका निर्माण उत्तरी ईरान के गीलान प्रांत में फ़ूमन क्षेत्र के रूदख़ान गांव के निकट स्थित टीलों पर किया गया।

यह दुर्ग छह हेक्टेयर से अधिक भूभाग में बना हुआ है।

जिन ऊंचे टीलों पर इस दुर्ग का निर्माण किया गया है समुद्र तल से उनकी ऊंचाई 715 मीटर है और दुर्ग के क़रीब से एक नदी बहती है।