पुले तबीअत
Nov २८, २०१७ ११:४७ Asia/Kolkata
ईरान की राजधानी तेहरान में "पुले तबीअत" नामक एक पुल है जो मध्यपूर्व में अद्वितीय है।
यह पुल पैदल चलने वालों के लिए है और इसपर वाहनों का जाना मना है। यह पुल तीन मंज़िला है। इसकी तीनों मंज़िलों पर लोग आ-जा सकते हैं। पुल के ऊपर काफीशाप, रेस्टोरेंट और मनोरंजन से संबन्धित अन्य स्थल मौजूद हैं।
पुले तबीअत की पहली मंज़िल 1450 मीटर लंबी है जबकि दूसरी मंज़िल 2860 मीटर तथा तीसरी मंज़िल 571 मीटर लंबी है। इसके 720 मीटर के भाग में ग्रीनरी है जबकि 480 मीटर के क्षेत्र में रेस्टोरेंट व काफीशाप सहित मनोरंजन स्थल हैं। पुल के 5100 मीटर पर लोग घूम-टहल सकते हैं। पुले तबीअत ज़मीन से 40 मीटर की ऊंचाई पर बना बहुत सुन्दर पुल है। यह पुल केवल पैदल चलने वालों से विशेष है।
टैग्स