मरंजाब मरूस्थल
Dec ०४, २०१७ ०७:५३ Asia/Kolkata
मरंजाब मरूस्थल
ईरान के लोकप्रिय मरूस्थलों में से एक मरूस्थल का नाम है "कवीरे मरंजाब"। यह मरूस्थल, इस्फ़हान प्रांत के आरान और बीदगुल नगरों के उत्तर में स्थित है। स्वतंत्र जल से इसकी ऊंचाई लगभग 850 मीटर है। इस मरूस्थल का अधिकांश भाग, रेतीले टीलों पर आधारित है। मरंजाब मरूस्थल, पर दुर्लभ वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए बहुत से आकर्षक स्थल हैं जैसे नमक की झील, मरंजाब धर्मशाला, कूहे कोलंग और इस प्रकार के कई अन्य स्थल।
टैग्स