ब्रूस ली नंबर दो से मिलिए + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/uncategorised-i67386-ब्रूस_ली_नंबर_दो_से_मिलिए_वीडियो
क्या आप सोचते हैं कि ब्रूस ली की कहानी ख़त्म हो गयी? जी नहीं, आप ग़लती पर हैं, जापान का यह पांच वर्षीय बच्चा, ब्रूस ली की कला को जीवित रखने का इरादा रखता है ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१८ ११:१२ Asia/Kolkata
  • ब्रूस ली नंबर दो से मिलिए + वीडियो

क्या आप सोचते हैं कि ब्रूस ली की कहानी ख़त्म हो गयी? जी नहीं, आप ग़लती पर हैं, जापान का यह पांच वर्षीय बच्चा, ब्रूस ली की कला को जीवित रखने का इरादा रखता है ।

यह बच्चा आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसने अपनी अद्भुत कला से लोगों का दिल जीत लिया और लोग यह कहने पर मजबूर हो गये कि क्षमता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं!!!!

कौन है ब्रूस लीः

ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर 1940 को चीनी राशि-चक्र कैलेंडर के अनुसार ड्रैगन वर्ष में सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में स्थित चीनी अस्पताल में हुआ था। उनके पिता ली होई-च्युएन चीनी थे और उनकी कैथोलिक मां ग्रेस हो चीनी और चतुर्थांश जर्मन वंश की थीं। ली जब तीन महीने के थे, तो उनके माता-पिता हांगकांग लौट आए। उनकी नागरिकता के बारे में अनिश्चितता है। उनके पास निश्चित रूप से हांगकांग और अमरीका की नागरिकता थी और वे एक चीनी नागरिक भी हो सकते हैं।

ब्रूस ली की मां ग्रेस हांगकांग के सबसे शक्तिशाली और धनी कुलों में से एक, हो तुंग से संबध रखती थीं, जो हांगकांग में रॉकफेलर और केनेडी जितना ही समृद्धशाली था। वह कुल के मुखिया सर रॉबर्ट हो तुंग की भतीजी थी। इस प्रकार, युवा ब्रूस ली एक समृद्ध और भाग्यशाली वातावरण में बड़े हुए।

अपने घर से कुछ ब्लाक दूर 218 नाथान रोड, कॉलून में स्थित तक सन स्कूल जाने के बाद, 1950 या 1952 में (12 की उम्र में) ली ने प्रतिष्ठित ला सल्ले कॉलेज के प्राथमिक विद्यालय प्रभाग में प्रवेश लिया। 1956 के आस-पास, ख़राब अकादमिक प्रदर्शन के कारण उन्हें सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर कॉलेज  स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वह भाई एडवर्ड, एक कैथोलिक भिक्षु अध्यापक और स्कूल मुक्केबाजी टीम के कोच के मार्गदर्शन में रहे।

साढ़े 18 साल की उम्र में ली अमेरिका वापस आ गए और अपने जन्म के बाद से पहली बार अपनी नागरिकता के लिए उन्होंने आग्रह किया।

 ब्रूस ली से बीस साल बड़े और खाड़ी क्षेत्र में एक प्रसिद्ध चीनी मार्शल कलाकार, जेम्स ली ने ब्रूस ली के साथ मिल कर ओकलैंड में दूसरा जुन फैन मार्शल आर्ट स्टूडियो खोला।

अमेरिकी मार्शल कला जगत के बादशाह और अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के आयोजक एड पार्कर से ब्रूस ली को मिलवाने के लिए भी जेम्स ली ही जिम्मेदार थे, जहां बाद में ब्रूस ली को हॉलीवुड द्वारा "खोजा" गया। (AK)