क्या "दिल टूटने" से मौत हो सकती है?
एक नये शोध से पता चला है कि " दिल टूटने " से दिल की धड़कनें प्रभावित होती हैं जो किसी की भी मौत का कारण बन सकती है।
डेनमार्ग में वैज्ञानिकों ने वर्ष 1995 से 2014 तक दस लाख लोगों पर शोध किया जिसके परिणाम से पता चलता है कि दिल की बीमारी का खतरा उन लोगों को ज़्यादा होता है जिनका कोई प्रिय उनसे दूर चला जाता है।
शोध के अनुसार यह खतरा साठ साल से अधिक आयु वालों के लिए ज़्यादा होता है।
शोध के अनुसार किसी क़रीबी मित्र या रिश्तेदार या प्रिय को खोने के पहले दो हफ्ते तक यह खतरा बहुत ज़्यादा होता है लेकिन उसके बाद " दिल टूटने " से पैदा होने वाला खतरा धीरे-धीरे कम होने लगता है।

शोध के बाद जारी की जाने वाली रिपोर्ट के अनुसार अपने क़रीबी को खोने के बाद सब से ज़्यादा दिल टूटता है और दिल की रफ्तार, बिगड़ जाती है।
दिल टूटने के बाद अवसाद जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है और प्रायः लोग नशे का भी सहारा लेते हैं। (Q.A.)