सामने आई अबू इज़राईल की नई वीडियो क्लिप
इराक़ के स्वयं सेवी बल के प्रसिद्ध कमांडर अबू इज़राईल की एक नई वीडियो क्लिप सामने आई है।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस क्लिप में अबू इज़राईल को एक इमामबाड़े में शोक सभा में देखा जा सकता है। उनके दाहिने हाथ पर प्लस्टर चढ़ा हुआ है जबकि वे बाएं हाथ से मातम कर रह हैं। दूसरी ओर “अरबी 21” वेबसाइट ने सीरियाई सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अबू इज़राईल इस समय सीरिया में हैं और वे हलब की स्वतंत्रता के अभियान में भाग लेना चाहते हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ के स्वयं सेवी बल की इमाम अली ब्रिगेड के 37 वर्षीय कमांडर अबू इज़राईल का अस्ल नाम अय्यूब फ़ालेह रुबैई है और वे इराक़ी जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। पहले वे इराक़ के एक विश्व विद्यालय में मार्शल आर्ट के ट्रेनर थे लेकिन देश में दाइश का संकट खड़ा होने और वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सीस्तानी की ओर से जेहाद का फ़त्वा दिए जाने के बाद उन्होंने अपना काम छोड़ दिया और स्वयं सेवी बल में शामिल हो गए।