अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की
अमेरिका के कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने पाकिस्तान की नीतियों की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक में आतंकवाद से मुकाबले सहित विभिन्न मामलों में पाकिस्तान की नीतियों की कड़ी आलोचना की है।
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के मामलों में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन की उपस्थिति में एक बैठक हुई जिसमें आतंकवाद से मुकाबले जैसे मामलों में पाकिस्तान की नीतियों की समीक्षा की गयी। इस बैठक में रिपब्लिकन सांसदों ने पाकिस्तान को अगले वर्ष दी जाने वाली वित्तीय सहायता का स्पष्ट रूस से विरोध किया। अमेरिकी सरकार ने वर्ष 2016-2017 के बजट में आतंकवाद विरोधी गठबंधन की सहायता के परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान के लिए लगभग 80 करोड़ डॉलर की सहायता विशेष की है। रिचर्ड ओल्सन ने इस बैठक में कहा है कि पाकिस्तान ने हालिया दो वर्षों में तालेबान सहित आतंकवादी गुटों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाहियां अंजाम दी है। यह उस स्थिति में है जब अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को 43 करोड़ डॉलर की सहायता का भी अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने विरोध किया है जो आठ F16 युद्धक विमानों का मूल्य है।
पाकिस्तानी टीवी “दुनिया” की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि इस देश की सरकार पाकिस्तान को F16 युद्धक विमान बेचने पर सहमत है परंतु 43 करोड़ डालर की मदद में इन युद्धक विमानों की क़ीमत शामिल नहीं है। आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में पाकिस्तान को जो सहायता दी जाती है उसके बारे में अमेरिकी सरकार और कांग्रेस के मध्य विवाद एक ऐसा विषय है जिस पर पिछले कई महीनों पहले चर्चा आरंभ हुई और अब भी जारी है। अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने लभगभ चार महीने पहले कहा था कि वह इस संबंध में कांग्रेस की चिंताओं को समझते हैं परंतु इस समय पाकिस्तानी सेना आतंकवाद से मुकाबला कर रही है जबकि अमेरिकी कांग्रेस का मानना है कि अतिवाद और आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान की नीति पारदर्शी नहीं है और अब भी वह आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। MM