करबला में दाखिल होने से पहले आतंकवादी गिरफ़्तार
इराक़ की पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को उसने एसी आतंकी को गिरफ़्तार किया जो करबला में आतंकी कार्यवाही करना चाहता था।
सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार करबला प्रांत के कमांडर ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह उन्होंने एक आतंकी को पकड़ा जो करबला में भारी विध्वंसक कार्यवाही करने की चेष्टा में था। उन्होंने बताया कि इस आतंकवादी को आतंकी कार्यवाही करने से पहले ही गिरफ़्त में ले लिया गया।
इससे पहले गुरूवार को इराक़ी सुरक्षा बलों ने दाइश के दो उन आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया था जो करबला जाने वाले रास्ते पर बल लगा रहे थे। इन लोगों को लतीफ़िया नामक क्षेत्र में उस रास्त से गिरफ़्तार किया गया जहां से बग़दाद से ज़यारत करने वाले करबला जाते हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए