यमन के मआरिब और अलजौफ़ प्रांतों पर सऊदी गठबंधन के हमले
सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के मआरिब और अलजौफ़ प्रांतों में एक बार फिर आवासीय क्षेत्रों को अपनी पाश्विक कार्यवाही का निशाना बनाया है।
यमन के अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने मआरिक प्रांत में सरवाह नामक क्षेत्र पर 18 बार और मदग़ल को दो बार अपनी पाश्विक कार्यवाही का लक्ष्य बनाया। अलजौफ़ प्रांत में अलहज़्म को भी कई बार हमलों का निशाना बनाया गया। संभावित क्षति के बारे में अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। याद रहे कि मआरिब प्रांत के इस शहर का स्ट्रैटेजिक महत्व है जिसकी आज़ादी के लिए यमन की राष्ट्रीय सरकार ने कुछ महीने से सैन्य अभियान आरंभ कर रखा है। मआरिब, यमन में सऊदी अरब के समर्थक आतंकवादियों का अन्तिम गढ़ माना जाता है।
ज्ञात रहे कि पिछले 6 वर्षों से यमन पर सऊदी गठबंधन की कार्यवाहियों में अबतक हज़ारों यमनी नागरिक शहीद और घायल हो चुके हैं जबकि लाखों लोग बेघर हुए हैं। इन हिंसक कार्यवाहियों में यमन के 80 प्रतिशत आधारभूत ढांचा नष्ट हो चुका है। इस हमले के बावजूद सऊदी गठबंधन अब तक यमन में अपना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सका है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए