इस्राईल के बिन गोरियन हवाई अड्डे के समीप लगी भीषण आग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100646-इस्राईल_के_बिन_गोरियन_हवाई_अड्डे_के_समीप_लगी_भीषण_आग
इस्राईली समाचार पत्र येरुसल पोस्ट ने आज गुरूवार को बिन गोरियन हवाई अड्डे के पास आग लगने की सूचना दी है और हालिया कुछ दिनों के दौरान तेलअवीव से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बनी अतरात क्षेत्र में दूसरी बार आग लगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०२१ १७:४९ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के बिन गोरियन हवाई अड्डे के समीप लगी भीषण आग

इस्राईली समाचार पत्र येरुसल पोस्ट ने आज गुरूवार को बिन गोरियन हवाई अड्डे के पास आग लगने की सूचना दी है और हालिया कुछ दिनों के दौरान तेलअवीव से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बनी अतरात क्षेत्र में दूसरी बार आग लगी है।

इस्राईल के अग्नि शमन दल ने भी बताया है कि आग इतनी भयावह थी कि बिन गोरियन हवाई अड्डे के आस- पास के मकानों को ख़तरे का सामना हो गया और इसी कारण आग को बुझाने और नियंत्रित करने के लिए अग्नि शमन दल की कई टीमों को घटना स्थल पर रवाना किया गया।

जायोनी संचार माध्यमों ने अभी इस घटना और आग लगने के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा है।

ज्ञात रहे कि बिन गोरियन इस्राईल का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अवैध अधिकृत फिलिस्तीन के संवेदनशील क्षेत्रों में पिछले महीनों में कई बार आग लग चुकी है परंतु जायोनी अधिकारी इसके बारे में स्पष्टीकरण नहीं देते हैं।

हैफा में गैस निकालने के केन्द्र में आग लगना, हैफा की बंदरगाह पर आग लगना, हैफा के सैनिक केन्द्र में आग लगना, तामर सैन्य प्रतिष्ठान में आग लगना और इस्राईल के परमाणु संयंत्र डिमोना के निकट मिसाइल विस्फोट मात्र कुछ घटनायें हैं जिनके कारणों को अभी तक नहीं बताया गया है।

कुछ राजनीतिक टीकाकार इन घटनाओं को सुरक्षा घटना मान रहे हैं और उनका विश्वास है कि इसी कारण जायोनी शासन इन घटनाओं के कारणों को बयान नहीं कर रहा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए