अमेरिकी सैन्य छावनी में कई भीषण विस्फोट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101100-अमेरिकी_सैन्य_छावनी_में_कई_भीषण_विस्फोट
सीरियाई संचार माध्यमों ने इस देश के पूर्व में स्थित दैरूज़्ज़ूर प्रांत में अमेरिका की सैनिक छावनी में कई भीषण बम धमाकों की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०२१ २१:५७ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सैन्य छावनी में कई भीषण विस्फोट

सीरियाई संचार माध्यमों ने इस देश के पूर्व में स्थित दैरूज़्ज़ूर प्रांत में अमेरिका की सैनिक छावनी में कई भीषण बम धमाकों की सूचना दी है।

समाचार एजेन्सी ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई संचार माध्यमों ने घोषणा की है कि इस देश के दैरुज़्ज़ूर प्रांत में कई भीषण विस्फोटों की आवाज़ सुनाई दी है।

इसके बारे में अभी विवरण प्रकाशित नहीं हुआ है और अभी तक किसी भी व्यक्ति या गुट ने इन विस्फोटों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं कर की है। इस अमेरिकी छावनी पर पिछले सोमवार को रोकेटों से लक्ष्य बनाया गया था।

अमेरिकी सैनिक और आतंकवादी तत्व काफी समय से ग़ैर कानूनी रूप से सीरिया के उत्तर और पूर्व में मौजूद हैं और सीरियाई तेल और अनाज की लूट- खसोट के अलावा वहां के रहने वालों और सीरिया सेना के खिलाफ कार्यवाही करते- रहते हैं।

सीरियाई अधिकारियों ने बारमबार बल देकर कहा है कि अमेरिका और उसके घटकों की कार्यवाहियां सीरियाई अतिग्रहण के समान हैं।

ज्ञात रहे कि अमेरिका सीरिया में आतंकवादियों का असली समर्थक है और सीरिया संकट वर्ष 2011 में सऊदी अरब, अमेरिका और उसके घटकों द्वारा आतंकवादियों के समर्थन से आरंभ हुआ था औ उनका मूल लक्ष्य सीरिया और क्षेत्र की स्थिति को इस्राईल के हित में परिवर्तित करना है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए