इस्राईल की फ़िलिस्तीनियों से दुश्मनी, स्कूल ही तोड़ डाला...वीडियो
इस्राईल ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में अपनी विध्वंस कारी नीतियों को जारी रखते हुए एक स्कूल को तोड़ दिया जबकि एक फ़िलिस्तीनी परिवपार को अपना घर तोड़ने पर मजबूर कर दिया।
वफ़ा न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने एक निर्माणाधीन स्कूल पर हमला करके उसे तोड़ दिया।
यह स्कूल पूर्वोत्तरी बैतुल मुक़द्दस शहर में एनाता शहर और शाफ़ात कैंप के बीच में स्थित सलाम मोहल्ले में था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह स्कूल शाफ़ात कैंप के निवासी सालह अलक़ूम का था जो वर्षों से इस स्कूल का लाइसेंस लेने के लिए वर्षों से इस्राईली संस्थाओं का चक्कर लगा रहे थे और हर बार इस्राईली शासन उन्हें लाइसेंस देने से इन्कार कर रहा था और आख़िर में इस्राईली बुल्डोज़र ने उसे गिरा दिया।
कुछ मीडिया सूत्रों का कहना है कि इस स्कूल के गिराए जाने की वजह से इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों में झड़पें हो गयीं जिसके दौरान दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों के ज़्यादातर घरों और संस्थाओं को विशेषकर पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस के मोहल्लों में तबाह व बर्बाद करके रख दिया है। (AK)