सीरिया के हलब में एक अन्य आतंकी हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10135-सीरिया_के_हलब_में_एक_अन्य_आतंकी_हमला
सीरिया के उत्तरी शहर हलब पर आतंकियों का हमला यथावत जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१६ १४:२९ Asia/Kolkata
  • सीरिया के हलब में एक अन्य आतंकी हमला

सीरिया के उत्तरी शहर हलब पर आतंकियों का हमला यथावत जारी है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने हलब नगर के अलमैदान, सुलैमानिया और सैयद अली मुहल्लों पर हैंडग्रेनेड से हमले किये जिनमें छह नागरिक हताहत व और 40 अन्य घायल हो गये।

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की सेना ने रविवार की रात हमा के उत्तर में मआन और उसके आसपास के गांवों पर हमला किया जिसमें नुस्रा फ़्रंट के 20 आतंकी मारे गए। इस आक्रमण में भारी मात्रा में उनके हथियार और गोला बारूद नष्ट हो गया।

इस कार्यवाही में नुस्रा फ़्रंट का सरग़ना "अबू मरी" मारा गया और इस गुट का गुप्त ठिकाना धवस्त हो गया। इसी मध्य सीरिया की वायु सेना ने दक्षिणी हलब के क्षेत्र ख़नासिर में दाइश के ठिकानों पर हमले किए। इस कार्यवाही में दाइश के बहुत से आतंकी मारे गये और घायल हुए जबकि उनके कई वाहन तबाह व सैन्य उपकरण भी तबाह हो गये। दक्षिणी सीरिया में दरआ में भी सेना ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के ठिकाने पर मीज़ाइल हमले किए जिसमें नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी मारे गये व घायल हुए। (AK)