इराक़ में अस्पताल में लगी आग, 58 मरे
Jul १३, २०२१ ०३:३८ Asia/Kolkata
इराक़ के ज़ीक़ार प्रांत में सोमवार रात इमाम हुसैन अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में 7 मेडिकल स्टाफ़ भी है।
यह घटना ज़ीक़ार प्रांत के नासेरिया शहर में इमाम हुसैन अस्पताल में घटी।
ऑक्सीजन टैंक के फटने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
इराक़ी प्रधान मंत्री मुस्तफ़ा अल-काज़ेमी नासेरिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने घटना को लेकर आपात बैठक की।
इराक़ी संसद सभापति मोहम्मद अल-हलबूसी ने कहा है कि इमाम हुसैन अस्पताल में आग लगने की घटना की जाँच के संबंध में संसद का सत्र बुलाया जाएगा।
रिपोर्ट मिलने तक राहत कार्य जारी था। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
टैग्स