मुक़्तदा सद्र ईरान की अप्रत्याशित यात्रा पर?
इराक़ में सद्र धड़े के प्रमुख मुक़्तदा सद्र ईरान की अप्रत्याशित यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं।
इराक़ी समाचार सूत्रों के अनुसार इराक़ में सद्र धड़े के प्रमुख मुक़्तदा सद्र सोमवार को अपनी अप्रत्याशित ईरान यात्रा के लिए बग़दाद से रवाना हो गए हैं।
इराक़ी सूत्रों के अनुसार इराक़ में बढ़ते राजनैतिक संकट के मद्देनज़र मुक़्तदा सद्र अचानक ईरान के लिए रवाना हो गए।
इराक़ की समाचार एजेंसी वआ ने सूचना दी है कि मुक़्तदा सद्र बग़दाद से पवित्र नगर नजफ़ हवाई अड्डे गए हैं और वहां से वह ईरान के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुक़्तदा सद्र ऐसी स्थिति में ईरान की यात्रा कर रहे हैं जब उनके समर्थक पिछले कई महीनों से इराक़ में बढ़ते भ्रष्टाचार और देश में सुधार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सद्र धड़े के प्रमुख मुक़्तदा सद्र इराक़ में बिना जातीय बंटवारे के एक टेक्नोक्रेटिक सरकार बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दे रहे हैं। साथ ही मुक़्तदा सद्र ने देश में सुस्त पड़ी विकास प्रक्रिया का विरोध करते हुए अपने सांसदों से कहा है कि वे संसदीय कार्यवाहियों में भाग ने लें। (RZ)