अमेरिका के हवाई हमले में तीन सीरियाई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101824-अमेरिका_के_हवाई_हमले_में_तीन_सीरियाई_हताहत
गत रात्रि अमेरिका ने सीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित हस्का में एक मकान पर हेलीकाप्टर से हमला किया जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२१ ०६:४७ Asia/Kolkata
  • अमेरिका के हवाई हमले में तीन सीरियाई हताहत

गत रात्रि अमेरिका ने सीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित हस्का में एक मकान पर हेलीकाप्टर से हमला किया जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी हेलीकाप्टर ने हस्का के पूर्व में स्थित जामूस गांव में एक मकान पर मिसाइल फायर किया जिसमें तीन व्यक्ति हताहत और कई घायल हो गये। इसके बारे में अधिक जानकारी प्रकाशित नहीं की गयी है।

ज्ञात रहे कि सीरियाई सरकार ने बारमबार बल देकर कहा है कि अमेरिका और उसके घटक सैनिक ग़ैर कानूनी रूप से सीरिया में मौजूद हैं और सीरियाई सम्पत्ति की लूट- खसोट के अलावा उनका कोई लक्ष्य नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए