सीरिया पर इस्राईल का नया मिसाइल हमला
ज़ायोनी शासन ने गुरुवार को सुबह सवेरे सीरिया के होम्स प्रांत में हवाई हमला किया है।
सीरियाई सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार को तड़के इस्राईली लड़ाकू विमानों ने होम्स के पश्चिम में स्थित अल-क़ुसैर इलाक़े पर मिसाइल फ़ायर किए।
रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सेना की मिसाइल रक्षा प्रणाली ने इस्राईली लड़ाकू विमानों द्वारा फ़ायर किए गए कई मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया।
सीरियाई सैन्य सूत्रों का कहना है कि यह हमला सुबह के 1 बजकर 13 मिनट पर हुआ था। इस्राईली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के उत्तर पूरब से अल-क़ुसैर पर कई मिसाइल फ़ायर किए थे।
इससे पहले 19 जुलाई को भी इस्राईली लड़ाकू विमानों ने सीरिया के हलब प्रांत को निशाना बनाया था।
रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा था कि इस हमले में इस्राईली लड़ाकू विमानों ने 7 मिसाइल फ़ायर किए थे, जिन्हें सीरियाई सेना ने हवा में ही मार गिराया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए