सीरिया पर ताज़ा हमला, सीरिया और लेबनान पर आक्रमण है, हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101860-सीरिया_पर_ताज़ा_हमला_सीरिया_और_लेबनान_पर_आक्रमण_है_हिज़्बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह ने सीरिया पर इस्राईल के हालिया हमले को, सीरियाई और लेबनानी क्षेत्रों पर आक्रमण क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०२१ ०७:२९ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर ताज़ा हमला, सीरिया और लेबनान पर आक्रमण है, हिज़्बुल्लाह

हिज़्बुल्लाह ने सीरिया पर इस्राईल के हालिया हमले को, सीरियाई और लेबनानी क्षेत्रों पर आक्रमण क़रार दिया है।

अल-मनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके कहा है कि ज़ायोनी लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और देश की वायु सीमा का इस्तेमाल करते हुए सीरिया पर बमबारी की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आलोचना करते हुए हिज़्बुल्लाह के बयान में कहा गया है कि इस्राईल, विश्व समुदाय की ख़ामोशी का नाजायज़ फ़ायदा उठा रहा है, जबकि वह शक्तियां चुप्पी साधे हुए हैं, जो सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा का दावा करती हैं।

ग़ौरतलब है कि गुरुवार को सुबह तड़के इस्राईली लड़ाकू विमानों ने सीरिया के होम्स प्रांत में सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी।

सीरियाई मिसाइल रक्षा प्रणाली ने इस्राईली मिसाइलों को लक्ष्य पर लगने से पहले ही हवा में मार गिराया था।

इससे पहले सोमवार को भी ज़ायोनी शासन ने हलब प्रांत के अल-सफ़ीरा इलाक़े पर हवाई हमला किया था।

दमिश्क़ ने इन हमलों पर कड़ा रुख़ ज़ाहिर करते हुए कहा है कि वह राष्ट्र और जनता की रक्षा के अपने अधिकार की अनदेखी नहीं करेगा। msm