सेग ट्रीः वह पेड़ जिसकी छाया में बैठे पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101926-सेग_ट्रीः_वह_पेड़_जिसकी_छाया_में_बैठे_पैग़म्बर_हज़रत_मुहम्मद!
अलजज़ीरा डाट नेट ने अध्ययनकर्ता महदी अमीन अलमबरूक की एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जो उस पेड़ के बारे में है जिसकी छाया में पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद बैठे और वहीं बैठ कर हुदैबिया संधि समझौता लिखा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०२१ १७:४२ Asia/Kolkata
  • सेग ट्रीः वह पेड़ जिसकी छाया में बैठे पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद!

अलजज़ीरा डाट नेट ने अध्ययनकर्ता महदी अमीन अलमबरूक की एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जो उस पेड़ के बारे में है जिसकी छाया में पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद बैठे और वहीं बैठ कर हुदैबिया संधि समझौता लिखा गया।

रेगिस्तान में वही पेड़ उगता है जो बहुत ताक़तवर होता है और हर प्रकार के कठिन हालात का सामना करने की उसमें क्षमता होती है। इसी प्रकार का एक पेड़ है जिसे अरबी में समरह और अंग्रेज़ी में सेग ट्री कहा जाता है। यह पेड़ अरब प्रायद्वीप के अलावा मोरक्को में होता है जबकि भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी भागों और दक्षिणी अफ़्रीक़ा में भी यह पेड़ दिखाई देता है।

यह पेड़ अरबी शायरी में भी बहुत अधिक चर्चित रहा है। यह पेड़ तेज़ तूफ़ानों का कामयाबी से सामना करता है और अपने आसपास के वातावरण को संतुलित करने में भूमिका निभाता है।

यह पेड़ तीन से पांच मीटर लंबा होता है, इसकी छोटी छोटी पत्तियां होती हैं और इसमें बहुत सारे कांटे भी होते हैं।

इस पेड़ में सफ़ेद रंग के गोल फूल होते हैं जिससे मधुमक्खियां शहद बनाती हैं।

इसे इको फ़्रेंडली पेड़ माना जाता है। इसको बहुत कम पानी की ज़रूरत होती है। क़तर में यह पेड़ बड़ी संख्या में मौजूद है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए