इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102040-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_एक_फ़िलिस्तीनी_युवा_शहीद
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ख़बर दी है कि एक फ़िलिस्तीनी युवा वेस्ट बैंक में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०२१ ०४:४४ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ख़बर दी है कि एक फ़िलिस्तीनी युवा वेस्ट बैंक में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद हो गया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की शाम ख़बर दी कि एक फ़िलिस्तीनी युवा दक्षिणी नाब्लस के बीता शहर में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद हो गया।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह यह भी ख़बर दी थी कि एक फ़िलिस्तीनी युवा जो वेस्ट बैंक के उत्तरी रामल्लाह के नबी सालेह नामक गांव में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में बुरी तरह घायल हुआ था, जख़्मों की ताब न लाते हुए शहीद हो गया।

इस्राईली सैनिकों ने इस शुक्रवार को फ़िलिस्तीनियों के विरोध प्रदर्शन को दबाव के लिए वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों पर हमला किया। शुक्रवार को दक्षिणी नाब्लस की बीता शहर के जबले सबीह नामक इलाक़ में होने वाले प्रदर्शन के दौरान 146 फ़िलिस्तीनी घायल हुए थे। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए