इस्राईली सैनिकों के साथ झड़प में छह फ़िलिस्तीनी घायल
फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने वेस्ट बैंक के जेनीन शहर में इस्राईली सैनिकों के साथ झड़पों की ख़बर दी है।
फ़िलिस्तीन की मअन न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह इस्राईली सैनिकों की वेस्ट बैंक के जेनीन शहर में झड़प शुरु हो गयी जिसके दौरान इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग शुरु कर दी।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में छह फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि घायलों में एक फ़िलिस्तीनी की हालत बहुत नाज़ुक है।
इस्राईली अपने विस्तारवादी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आए दिन फ़िलिस्तीन के विभिन्न इलाक़ों पर हमले करते हैं और निराधार आरोपों के साथ फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार करते हैं।
इस्राईल की जेलों में अब तक 4500 फ़िलिस्तीन बंद हैं जिनमें 250 बच्चे और 47 महिलाएं हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए