हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्यवाही से ज़ायोनी सैनिकों में दहशत (वीडियो रिपोर्ट)
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102430-हिज़्बुल्लाह_की_जवाबी_कार्यवाही_से_ज़ायोनी_सैनिकों_में_दहशत_(वीडियो_रिपोर्ट)
पिछले गुरुवार को ज़ायोनी शासन के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के जरमक़ और शवाकीर इलाक़ों पर हमला किया था।...
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०२१ १४:३४ Asia/Kolkata

पिछले गुरुवार को ज़ायोनी शासन के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के जरमक़ और शवाकीर इलाक़ों पर हमला किया था।...

हिज़्बुल्लाह ने शुक्रवार को इस हमले के जवाब में लेबनान की सीमा पर अवैध अधिकृत शबा फ़ार्म स्थित दो ज़ायोनी सैन्य ठिकानों रमता और ज़बदीन को निशाना बनाया...

हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्यवाही से इस इलाक़े में ज़ायोनी सैनिकों के बीच दहशत बैठ गई और वे वहां से भाग खड़े हुए, ...

ज़ायोनी शासन ने भी मीडिया की तीखी आलोचना से बचने के लिए लेबनान के कफ़रशूबा इलाक़े में ख़ाली पहाड़ी पर अंधाधुंध गोलाबारी कर दी...

साढ़े ग्यारह बजे ज़ायोनी दुश्मन की गोलाबारी के बाद यहां आग लग गई, इस जंगल में कफ़रशूबा के लोगों के ज़ैतून के बाग़ हैं, अच्छा हुआ कि बाग़ों को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है, इस आग पर जलदी ही क़ाबू पाने की ज़रूरत है। कफ़रशाबू के लोगों का मानना है कि ज़ायोनी शासन के हमलों का जवाब देने की हिज़्बुल्लाह की शक्ति इस शासन के मुक़ाबले में सबसे महत्वपूर्ण निवारक क्षमता है। ...

इस्राईल ने इस इलाक़े पर बमबारी की है, लेकिन हम तेज़ी से यहां पहुंचे ताकि आग पर क़ाबू पा सकें, हमें अपनी रक्षा के लिए प्रतिरोध पर पूरा विश्वास है, हम ज़ायोनी सैनिकों और ज़ायोनियों की तरह भगोड़े नहीं हैं...

इस्राईल को अच्छी तरह पता है कि हिज़्बुल्लाह की नीति आंख के बदले आंख है, इसीलिए उसने कफ़रशूबा के इस इलाक़े को निशाना बनाया है, जहां कोई नहीं रहता है।

शदीद गर्मी और तेज़ हवाओं के कारण, दमकलकर्मी ज़ायोनी सेना के अंधाधुंध हमलों के कारण लगने वाली आग को बुझाने में लगाने हुए हैं, निवारक क्षमता और ज़ायोनियों के हमलों का जवाब देने की हिज़्बुल्लाह की ताक़त की वजह से उन्होंने कफ़रशूबा के सिर्फ़ ग़ैर आवासीय इलाक़ों पर बमबारी की है। हसन अज़ीमज़ादे आईआरआईबी, कफ़रशूबा, लेबनानी सीमा