यमन संकट के समाधान में अमरीका सबसे बड़ी रुकावट है, अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने अपने देश के आंतरिक मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए कहा है कि वाशिंगटन, यमन संकट के राजनीतिक समाधान में सबसे बड़ी रुकावट है।
गुरुवार को अंसारुल्लाह के प्रवक्ता और यमनी वार्ताकार टीम के प्रमुख मोहम्मद अब्दुल सलाम ने एक ट्वीट में लिखाः यमन पर हमलों के ज़रिए अमरीका हस्तक्षेप कर रहा है और देश की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अमरीका ने यमन में अपने हस्तक्षेप के लिए सऊदी अरब, यूएई, अलक़ायदा और दाइश का इस्तेमाल किया है।
अब्दुल सलाम का कहना था कि आर्थिक रूप से भी अमरीका और उसके पिट्ठुओं ने यमन की कड़ी घेराबंदी कर रखी है, जिससे आम लोगों के लिए एक अभूतपूर्व त्रासदी उत्पन्न हुई है।
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले कुछ अरब देशों के सैन्य गठबंधन ने अमरीका से ग्रीन सिगनल मिलने के बाद, 2015 में यमन पर भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए थे, जो आज भी निर्दोष और पीड़ितों की जान ले रहे हैं। msm