यमनी सेना ने अमरीकी ड्रोन विमान मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102696-यमनी_सेना_ने_अमरीकी_ड्रोन_विमान_मार_गिराया
यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि उनकी सेना ने देश के मारिब प्रांत में अमरीका का एक जासूसी ड्रोन विमान मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०२१ १३:५३ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने अमरीकी ड्रोन विमान मार गिराया

यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि उनकी सेना ने देश के मारिब प्रांत में अमरीका का एक जासूसी ड्रोन विमान मार गिराया है।

यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने शनिवार को बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने अमरीकी ड्रोन विमान स्कैन ईगल को मार गिराया है।

सरी का कहना था कि यह ड्रोन विमान प्रांत के मदग़ल इलाक़े में जासूसी अभियान अंजाम दे रहा था, इसी दौरान यमनी सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने सतह से हवा में मार करने वाले एक मिसाइल से इसे मार गिराया।

उन्होंने कहा कि टुकड़े टुकड़े होने वाले इस विमान की फ़ुटेज जल्द ही मीडिया में जारी की जायेगी।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह इससे पहले भी कई अमरीकी और सऊदी अरब समेत हमलावर देशों के विमानों को निशाना बना चुके हैं।

पिछले महीने ही यमनी सेना ने अमरीकी ड्रोन विमान स्कैन ईगल को मारिब में मार गिराया था। msm