ज़ायोनी सैनिकों ने चार फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102756-ज़ायोनी_सैनिकों_ने_चार_फ़िलिस्तीनियों_को_शहीद_कर_दिया
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचना दी है कि जायोनी सैनिकों ने जेनीन नगर में गोलीमार कर चार फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०२१ १३:१६ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों ने चार फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचना दी है कि जायोनी सैनिकों ने जेनीन नगर में गोलीमार कर चार फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया है।

समाचार एजेन्सी समा की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्यमंत्रालय ने सोमवार की सुबह एलान किया कि पश्चिमी किनारे के जेनीन नगर में जायोनी सैनिकों ने हमला किया जिसमें चार फिलिस्तीनी शहीद हो गये और तेअलवीव ने अभी तक दो फिलिस्तीनी शहीदों के शवों को वापस नहीं दिया है।

जिन दो फिलिस्तीनी शहीदों के शवों को इस्राईल ने वापस नहीं दिया है उनके नाम फिलिस्तीनी स्वास्थ्यमंत्रालय ने सालेह मोहम्मद अलअम्मार और रायेद अबू युसूफ़ बताया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन चार फिलिस्तीनियों की शहादत के बाद जेनीन और इसी प्रकार पूरे पश्चिमी किनारे पर आम हड़ताल की घोषणा की गयी है।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने पिछले बुधवार को भी जेनीन में जायोनी सैनिकों की गोली लगने से एक अन्य फिलिस्तीनी के शहीद होने की सूचना दी थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए