ग़ज़्ज़ा के कई क्षेत्रों पर इस्राईल के फिर भीषण हमले....वीडियोज़
इस्राईल के युद्धक विमानों ने मंगलवार की सुबह दूसरी बार ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न इलाक़ों पर भीषण हमले किए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी मीडिया ने मंगलवार की सुबह इस्राईल के युद्धक विमानों के ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमले की ख़बर दी।
अलजज़ीरा चैनल ने ब्रेकिंग न्यूज़ देते हुए लिखा कि इस्राईल के युद्धक विमानों ने दक्षिणी ग़ज्ज़ा पट्टी के ख़ान यूनुस इलाक़े में प्रतिरोध के एक ठिकाने को निशाना बनाया।
अलमसीरा चैनल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में मौजूद अपने रिपोर्टर के हवाले से लिखा कि इस्राईली युद्धक विमानों ने पूर्वी ग़ज़्ज़ा के हई ज़ैतून नामक क्षेत्र को निशाना बनाया।
इस्राईल के युद्धक विमानों ने ख़ान यूनुस, रफ़्ह और सूफ़ा इलाक़ों में लाइट बम फ़ायर किए।
इस्राईल पत्रकार अमीर बूख़बूत ने ट्वीट किया कि हमास एंटी एयर सिस्टम से इस्राईल के युद्धक विमानों के हमलों का जवाब दे रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए