वेस्ट बैंक में झड़पें, एक फ़िलिस्तीनी नौजवान शहीद
इस्राईली सैनिकों ने पूर्वी नाब्लस में झड़पों के दौरान एक नौजवान पर फ़ायरिंग कर दी जिससे वह शहीद हो गया।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी नौजवान का नाम एमाद ख़ालिद हश्शाश था। कुछ मीडिया ने उसकी उम्र 14 साल बताई जबकि कुछ ने 17 साल बता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह झड़प वेस्ट बैंक के पूर्वी इलाक़े नाब्लस के ब्लाता कैंप में हुई।
समा न्यूज़ एजेन्सी ने बताया कि इस्राईली सैनिकों ने मंगलवार की सुबह उक्त कैंप में साद काबी नामक फ़िलिस्तीनी युवा के घर पर हमला कर दिया और उसके घर का सामान इधर उधर फेंकने के बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया। जैसे ही उसकी गिरफ़्तारी हुई स्थानीय लोग जमा हो गये और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया ।
झड़पों के दौरान इस्राईली सैनिकों ने एमाद ख़ालिद हश्शाश के सें गोली मार दी।
घायलावास्था में लोग उसे अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए