यमन, कई प्रांतों पर सऊदी विमानों ने की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i103146-यमन_कई_प्रांतों_पर_सऊदी_विमानों_ने_की_बमबारी
हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न प्रांतों पर बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०२१ १५:४९ Asia/Kolkata
  • यमन, कई प्रांतों पर सऊदी विमानों ने की बमबारी

हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न प्रांतों पर बमबारी की है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर सऊदी गठबंधन ने मआरिब प्रांत के सरवाह ज़िले पर आठ बार और रहबा ज़िले पर सात बार बमबारी की।

अलजौफ़ प्रांत में हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने ख़ब व शअफ़ ज़िले के मराज़ीक़ इलाक़े को बमबारी का निशाना बनाया।

हमलावर सऊदी गठबंधन ने अलहदीदा प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान 272 बार युद्ध विराम के समझौते का उल्लंघन किया और छह बार जासूसी उड़ानें अंजाम दीं।

सऊदी अरब, अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ अन्य देशों की मदद से मार्च 2015 से यमन पर हमले कर रहा है और इस देश का समुद्री, हवाई और ज़मीनी परिवेष्टन किए हुए है।

यमनी जनता के प्रतिरोध की वजह से सऊदी अरब और उसके घटक भी तक अपना एक भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए