70 लाख इस्राईलियों का डेटा चोरी
एक इस्राईली संचार माध्यम ने दावा किया है कि 70 लाख ज़ायोनियों की निजी जानकारियों को हैक कर लिया गया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार एक हैकर ने कहा है कि 70 लाख ज़ायोनियों का निजी डेटा चोरी कर लिया है। इस हैकर ने अपना नाम SANGKANcil बताया है। SANGKANcil ने कहा है कि उसने यह जानकारियां इस्राईल की एक आंतरिक साइट CITY4U से चुराई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार इस हैकर ने बहुत से ज़ायोनियों के पहचान पत्र, लाइसेन्स और बैंक अकाउंट की जानकारियां हासिल कर लिये हैं और अपने दावों को सही साबित करने के लिए कुछ रिपोर्टों को प्रकाशित भी कर दिया है। इस हैकर ने चुराई गयी समस्त जानकारियों को बेचने का एलान भी कर दिया है।
एक ज़ायोनी विशेषज्ञ ईनात मीरून ने भी इस खबर की प्रतिक्रिया में कहा है कि निजी जानकारियों की सुरक्षा करने वाली इस्राईली साइट को माफ़ी मांगनी चाहिये। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!