इस्राईल को हमास की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10351-इस्राईल_को_हमास_की_चेतावनी
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने ज़ायोनी शासन को संघर्ष विराम के उल्लंघन के दुष्परिणामों की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १३:४७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को हमास की चेतावनी

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने ज़ायोनी शासन को संघर्ष विराम के उल्लंघन के दुष्परिणामों की ओर से सचेत किया है।

इस्माईल हनीया ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल द्वारा युद्ध विराम के उल्लंघन की ओर संकेत करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोधक गुट, अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन द्वारा 2014 में हुए संघर्ष विराम की संधि के उल्लंघन पर पैनी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अतिग्रहणकारी शासन को समझौतों का सम्मान और उसके प्रति कटिबद्ध रहना चाहिए। उसे यह जान लेना चाहिए कि ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रहने की स्थिति में फ़िलिस्तीनियों का प्रतिरोध तेज़ हो जाएगा।

इस्माईल हनीया ने हमास और इस्लामी जेहाद आंदोलन के बीच प्रतिरोध के विषय पर अच्छे तालमेल पर बल देते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोधक गुटों के बीच संबंध मज़बूत हैं जो स्ट्रैटिजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी गुटों के बीच एकता से ही स्वतंत्रता, स्वाधीनता और फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की वापसी मुमकिन होगी। (MAQ/N)