इराक़ी प्रधानमंत्री ईरान आने वाले हैं
इराकी सूत्रों ने ख़बर दी है कि इस देश के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलक़ाज़िमी जल्दी ही तेहरान की यात्रा करने वाले हैं।
समाचार एजेन्सी तसनीम ने इराक़ के स्थानीय सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि मुस्तफ़ा अलक़ाज़ेमी एक उच्च स्तरीय प्रतिधिमंडल के साथ अगले सप्ताह तेहरान की यात्रा करने वाले हैं। कुछ सूत्रों ने खबर दी है कि मुस्तफ़ा अलक़ाज़ेमी रविवार को तेहरान की यात्रा करने वाले हैं।
मिडिल ईस्ट न्यूज़ साइट ने रिपोर्ट दी है कि इराकी प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को तेहरान का दौरा करने वाले हैं।
इराकी विदेशमंत्रालय के एक सूत्र ने भी इस खबर की पुष्टि की है।
ज्ञात रहे कि यह यात्रा होने की स्थिति में ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के सत्ताकाल में इराकी प्रधानमंत्री की यह पहली ईरान यात्रा होगी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!