चुनाव में अमरीकी हस्तक्षेप कर सकते हैंः इराक़ी सांसद
इराक़ी सांसदों ने इस देश के आगामी चुनाव में अमरीका के हस्तक्षेप के बारे में सचेत किया है।
इराक़ के कुछ सांसदों का कहना है कि देश के आगामी संसदीय चुनाव में अमरीका के हस्तक्षेप को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि वाशिग्टन ने इराक़ में अशांति फैलाने को अपनी कार्यसूचि में शामिल कर लिया है।
सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के एक सांसद अब्बास शोएैल ने कहा कि अमरीकी अब यह प्रयास कर रहे हैं कि उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में जो काम किया है उसे इराक़ में अंजाम दिया जाए।
इसी बीच इराक़ की एक सांसद नेदा शाकिर ने इस देश के संसदीय चुनाव में अमरीकी दूतावास की ओर से हस्तक्षेप की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि प्रभाव और महत्व की दृष्टि से क्षेत्रीय देशों की तुलना में इराक़ के चुनाव में अंतर है। इस इराक़ी सांसद का कहना था कि देश के चुनाव आयोग को इस बारे में अमरीकी दूतावास की गतिविधियों पर नज़र रखनी चाहिए।
इससे पहले भी इराक़ के कई सांसदों ने देश के आंतरिक मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप की निंदा करते हुए सरकार से इस बारे में प्रभावी क़दम उठाए जाने की मांग की थी। अमरीकी सासंदों की ओर से यह मांग एसी स्थिति में की जा रही है कि जब इराक़ के बहुत से राजनैतिक दल और वहां के लोग अपने देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी की मांग कर चुके हैं।
इराक़ की संसद, इस देश से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन के लिए प्रस्ताव पारित कर चुकी है। ज्ञात रहे कि इराक़ में 10 अक्तूबर को संसदीय चुनाव किये जाएंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए