अमरीका को परास्त करने में हिज़बुल्लाह सफल रहाः न्यूयार्क टाइम्स
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i103834-अमरीका_को_परास्त_करने_में_हिज़बुल्लाह_सफल_रहाः_न्यूयार्क_टाइम्स
अमरीकी समाचारपत्र न्यूयार्क टाइम्स लिखता है कि अमरीका के साथ प्रतिस्पर्धा में हिज़बुल्लाह विजयी रहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०२१ १६:२६ Asia/Kolkata
  • अमरीका को परास्त करने में हिज़बुल्लाह सफल रहाः न्यूयार्क टाइम्स

अमरीकी समाचारपत्र न्यूयार्क टाइम्स लिखता है कि अमरीका के साथ प्रतिस्पर्धा में हिज़बुल्लाह विजयी रहा।

न्यूयार्क टाइम्स के एक लेख में आया है कि हिज़बुल्लाह ने लेबनानी राष्ट्र के लिए मुक्तिदाता की भूमिका निभाकर अमरीका को परास्त कर दिया।  इस लेख में आया है कि लेबनान के हिज़बुल्लाह ने गुरूवार 16 सितंबर को एलान किया था कि उसने सीरिया की सीमा से दस लाख गैलेन गैसोलीन मंगाया है।

न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है कि लेबनानी जनता ने हिज़बुल्लाह के इस एलान का स्वागत करते हुए जश्न मनाया क्योंकि इस समय लेबनान,  गंभीर ईंधन संकट से गुज़र रहा है।  हिज़बुल्लाह के इस एलान ने अमरीका को काफ़ी क्रोधित किया है।

न्यूयार्क टाइम्स के लेख में आया है कि एसी हालत में कि जब लेबनान को अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना है, हिज़बु्ल्ला ने उसे देश में ईंधन पहुंचाकर एसा काम किया है जिससे लेबनान की सरकार और उसके पश्चिमी समर्थन सब स्वयं को ठगा से महसूस कर रहे हैं।

याद रहे कि कल ईरान से एक टैंकर लेबनान पहुंचा, जिसका स्वागत लेबनानी जनता ने किया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए