इराक़-सीरिया सीमा पर अमरीकी सैनिकों की संदिग्ध गतिविधियां
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i103878-इराक़_सीरिया_सीमा_पर_अमरीकी_सैनिकों_की_संदिग्ध_गतिविधियां
समाचारिक सूत्रों ने इराक़ से लगने वाली सीरिया की सीमा के मध्य अमरीकी सैनिकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०२१ ११:२८ Asia/Kolkata
  • इराक़-सीरिया सीमा पर अमरीकी सैनिकों की संदिग्ध गतिविधियां

समाचारिक सूत्रों ने इराक़ से लगने वाली सीरिया की सीमा के मध्य अमरीकी सैनिकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी है।

अलअहद समाचार एजेन्सी के अनुसार लेबनान के राजनैतिक मामलों के एक टीकाकार का कहना है कि यह गतिविधियां, एसी हैं जिनसे शंकाएं उत्पन्न होती हैं।

उनका कहना था कि जिस प्रकार की गतिविधियां इराक-सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में अमरीकी सैनिक कर रहे हैं वे इराक़ की शांति एवं सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा कर सकती हैं।

इसी बीच एक इराक़ी टीकाकार सबाह अलअकीली ने कहा है कि सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीमा पर इराक़ी स्वयंसेवी बल हशदुश्शाबी पर हालिया हमला, इराक़ में फिर से दाइश को सक्रिय करने की भूमिका था।

बहुत से जानकारों का कहना है कि यह काम वास्तव में अवैध ज़ायोनी शासन की सेवा करने के अर्थ में है।  इससे पहले भी यह समाचार सामने आते रहे हैं कि अमरीकी सैनिक, दाइश के आतंकवादियों को सीरिया की सीमा में इराक़ में पहुंचा रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!