सीरिया, इस्राईल और उसके प्रायजकों से नहीं डरता है, फ़ैसल मिक़दाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104158-सीरिया_इस्राईल_और_उसके_प्रायजकों_से_नहीं_डरता_है_फ़ैसल_मिक़दाद
ईरान और अरब देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के लिए उठाए जाने वाले किसी भी क़दम का स्वागत करते हुए सीरियाई विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने कहा है कि दमिश्क़ इस्राईल और उसके समर्थकों से नहीं डरता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०२१ १०:०० Asia/Kolkata
  • सीरिया, इस्राईल और उसके प्रायजकों से नहीं डरता है, फ़ैसल मिक़दाद

ईरान और अरब देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के लिए उठाए जाने वाले किसी भी क़दम का स्वागत करते हुए सीरियाई विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने कहा है कि दमिश्क़ इस्राईल और उसके समर्थकों से नहीं डरता है।

रविवार को अल-मयादीन टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार, क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग और अच्छे संबंधों का समर्थन करती है।

सीरियाई विदेश मंत्री का कहना था कि ईरान ने हमेशा अरब जनता, सीरिया और फ़िलिस्तीनियों का समर्थन किया है, इसलिए दमिश्क़ हर उस क़दम का स्वागत करेगा, जो तेहरान और अरब जगत के बीच संबंधो को मज़बूत करने के लिए उठाया जाएगा।

मिक़दाद ने कहा कि ईरानी पक्ष द्वारा अच्छे बर्ताव का हमें भी अच्छी तरह से जवाब देना चाहिए।

उनका यह भी कहना था कि दमिश्क़ सरकार, इस्राईल और उसके प्रायजकों से नहीं डरती है और इसी के साथ उन्होंने लेबनान का समर्थन जारी रखने पर बल दिया।

दमिश्क़ का कहना है कि इस्राईल और उसके अरब और पश्चिमी समर्थकों ने राष्ट्रपति बशार असद की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दाइश जैसे तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों का गठन किया, लेकिन आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया और इस्लामी प्रतिरोधी मोर्चे की जीत हुई। msm