सुरक्षा के पुख़्ता इंतेज़ाम के बीच आज इराक़ में मतदान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104624-सुरक्षा_के_पुख़्ता_इंतेज़ाम_के_बीच_आज_इराक़_में_मतदान
इराक़ में संसदीय चुनाव के लिए आज रविवार 10 अक्तूबर को मतदान किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०२१ १५:४१ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा के पुख़्ता इंतेज़ाम के बीच आज इराक़ में मतदान

इराक़ में संसदीय चुनाव के लिए आज रविवार 10 अक्तूबर को मतदान किया जा रहा है।

इराक़ की जनता आज 329 प्रतिनिधियों के लिए मतदान कर रही है।  आज होने वाले मतदान में 3249 उम्मीदवार मैदान मे हैं।

संसदीय चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 951 है।  329 प्रत्याशियों के लिए इराक़ के 167 राजनैतिक दल और धड़े मैदान में हैं।  इराक़ की 4 करोड़ की जनसंख्या में 2 करोड़ 50 लाख लोगों को मतदान का अधिकार प्राप्त है।

चुनाव के दृष्टिगत इराक़ में सुरक्षा के पुख़्ता इंतेज़ाम किये गए हैं।  हज़ारों की संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।  इराक़ के निर्वाचन आयोग के प्रमुख ने कहा है कि मतदान समाप्त होने के 24 घंटों के बाद शुरूआती परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू ने एक बयान में देशवासियों से मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए